Begin typing your search...

60 हजार का बनारसी जैकेट सेट, 39K का नेकलेस पहन Toaster फिल्म के प्रमोशन में Sanya Malhotra ने ढाया कहर

फिल्म Toaster के प्रमोशन के दौरान सान्या मल्होत्रा ने अपने स्टाइलिश लुक से सभी का ध्यान खींच लिया, जहां 60 हजार का बनारसी जैकेट सेट के साथ 39K का नेकलेस पहन कहर ढाती दिखीं.

Sanya Malhotra
X

सान्य मल्होत्रा ने पहना 60 हजार का बनारसी जैकेट सेट

( Image Source:  instagram-@sanyamalhotra_ )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 12 April 2026 4:22 PM IST

फिल्म टोस्टर के प्रमोशन के दौरान सान्या मल्होत्रा ने अपने एलिगेंट लुक से सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने करीब ₹60,000 का बनारसी जैकेट सेट पहना, जिसमें पारंपरिक बुनाई और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल देखने को मिला. सान्या का यह आउटफिट न सिर्फ क्लासी था, बल्कि प्रमोशनल इवेंट के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस भी साबित हुआ.

इस लुक को और खास बनाने के लिए सान्या ने ₹39,000 का स्टाइलिश नेकलेस कैरी किया, जिसने उनके पूरे अंदाज में रॉयल टच एड किया. सिंपल मेकअप और कॉन्फिडेंट पर्सनैलिटी के साथ सान्या ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फैशन के मामले में वह किसी से कम नहीं हैं.

सान्या ने पहना बनारसी जैकेट सेट

सान्या ने डिजाइनर अनीता डोंगरे का आर्सेमा बुना बनारसी जैकेट सेट पहना था, जिसकी कीमत करीब ₹60,000 है. यह आउटफिट बनारसी वीव से तैयार किया गया है, जिसमें पारंपरिक बुनाई की झलक साफ नजर आती है. जैकेट स्टाइल इस सेट को एक इंडो-वेस्टर्न ट्विस्ट देता है, जिससे यह लुक न तो ज्यादा ट्रेडिशनल लगता है और न ही पूरी तरह वेस्टर्न. इस आउटफिट का सिल्हूट बेहद क्लासी और कम्फर्टेबल है, जो सान्या की पर्सनालिटी के साथ पूरी तरह मैच करता है.

ज्वेलरी ने बढ़ाया ग्लैमर

अपने लुक को पूरा करने के लिए सान्या ने अनीता डोंगरे की ही ज्वेलरी कैरी की. उन्होंने Kashaf नेकलेस पहना, (₹39,000) पहना, जो उनके आउटफिट के साथ खूबसूरती से मैच कर रहा था. इसके साथ उन्होंने ₹12,000 के इयररिंग्स और एक गोल्ड ईयर कफ भी स्टाइल किया. यह ज्वेलरी ना तो बहुत भारी थी और ना ही बहुत सिंपल बल्कि इसने पूरे लुक को एक रॉयल और एलिगेंट फिनिश दिया.

फुटवियर ने किया लुक कंप्लीट

सान्या ने अपने इस लुक के साथ जारा के हाई हील्स कैरी किए, जिसकी कीमत ₹3,550 है. इन हील्स ने उनके पूरे आउटफिट को एक मॉडर्न टच दिया और साथ ही उनकी पर्सनैलिटी को और ग्रेसफुल बनाया. सान्या मल्होत्रा का यह लुक इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे ट्रेडिशनल फैब्रिक को मॉडर्न स्टाइल में कैरी किया जा सकता है.

अगला लेख