Begin typing your search...

West Bengal Election 2026: महिलाओं को 3000, किसानों को 9000 रुपये; 15 पॉइंट्स में समझें कितना अलग है BJP का मेनिफेस्टो

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बीजेपी पश्चिम बंगाल की जनता के लिए नया मेनिफेस्टो जारी किया है. जिसे भरोसा पत्र नाम दिया गया है. भाजपा के इस नए मेनिफेस्टो से आम जनता को क्या-क्या मिलने वाला है चलिए 15 पॉइंट्स में आपको समझाते हैं.

West Bengal Election 2026
X

West Bengal Election 2026

( Image Source:  X/ @ANI )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर5 Mins Read

Updated on: 10 April 2026 2:34 PM IST

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 2 फेज में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले हैं. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इस बार बंगाल से ममता बनर्जी का सफाया करने के लिए भाजपा पूरी तैयारी कर रही है. ऐसे में चुनाव से पहले बीजेपी पश्चिम बंगाल की जनता के लिए नया मेनिफेस्टो लेकर आई है.

10 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा का मेनिफेस्टो जारी किया. जिसे भरोसा पत्र नाम दिया गया है. भाजपा के इस नए मेनिफेस्टो से आम जनता को क्या-क्या मिलने वाला है चलिए 15 पॉइंट्स में आपको समझाते हैं.

15 पॉइंट्स में समझें मेनिफेस्टो की खास बातें

1. अमित शाह ने कहा "हम धान, आलू और आम उगाने वाले किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए एक योजना शुरू करेंगे. बंगाल में भाजपा सरकार प्रत्येक किसान के धान की 100% खरीद 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करेगी."

2. उन्होंने कहा "हम हल्दिया बंदरगाह को एक निश्चित रोडमैप के तहत विकसित करेंगे ताकि हल्दिया को बंदरगाह आधारित विकास और नीली अर्थव्यवस्था दोनों का केंद्र बनाया जा सके."

3. नई भाजपा सरकार के तहत सभी सरकारी कर्मचारियों और वेतनभोगी श्रमिकों को महंगाई भत्ता (डीए) सुनिश्चित किया जाएगा और प्रत्येक कर्मचारी की गरिमा को बनाए रखने के लिए 45 दिनों के भीतर 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा.

4. घुसपैठियों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस. 'पता लगाओ, हटाओ और निर्वासित करो' की नीति के तहत निर्णायक कार्रवाई होगी और घुसपैठियों को बंगाल से बाहर निकाला जाएगा.

5. अमित शाह ने कहा 'भाजपा शासित कई राज्यों में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) लागू हो चुकी है; हम बंगाल में 6 महीने के भीतर यूसीसी लागू करेंगे.'

6. उन्होंने कहा "हम आयुष्मान भारत सहित भारत सरकार की सभी योजनाओं को पूर्णता प्रमाण पत्रों के साथ लागू करेंगे, और देश के बाकी हिस्सों की तरह ही, हम बंगाल में भी प्रधानमंत्री मोदी के गरीब कल्याण यज्ञ का शुभारंभ करेंगे."

7. उन्होंने कहा "इस घोषणापत्र के मार्गदर्शन में भाजपा के आगामी 5 वर्ष बंगाल के विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे. जहां मन भयमुक्त हो और सिर गर्व से ऊंचा हो, वहां हम गुरुदेव टैगोर के स्वप्न को साकार करने का भरसक प्रयास करेंगे."

8. मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग और गरीब वर्गों की महिलाओं की स्थिति बेहद दयनीय है. जब तक इस अंतर को पाटा नहीं जाता, भाजपा प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख के बीच प्रत्येक महिला के बैंक खाते में ₹3000 ट्रांसफर करेगी.

9. आयुष्मान भारत सहित भारत सरकार की सभी योजनाओं का पूर्ण रूप से और जवाबदेही के साथ कार्यान्वयन किया जाएगा. हम प्रधानमंत्री मोदी के गरीबों के कल्याण के मिशन को बंगाल में भी उसी प्रकार लाएंगे, जिस प्रकार इसे पूरे देश में चलाया जा रहा है.

10. अमित शाह ने कहा "हमने निर्णय लिया है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय को जितनी भी भूमि की आवश्यकता होगी, उसे 45 दिनों के भीतर उपलब्ध कराया जाएगा. भारत सरकार के सहयोग से, हम नदियों और नहरों में गश्त करने के लिए नई, आधुनिक तकनीक से लैस एक वैज्ञानिक प्रणाली स्थापित करेंगे."

11. युवा स्नातकों को 3,000 रुपये का मासिक वजीफा दिया जाएगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. पेपर लीक और भ्रष्टाचार के कारण पात्रता आयु सीमा खो चुके युवाओं को पांच वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी, ताकि वे अपना भविष्य संवार सकें. 2015 से भर्ती न हुए युवाओं के लिए पर्याप्त अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे.

12. 45 दिनों के भीतर भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा आवश्यक सभी भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी. भारत सरकार के समन्वय से, हम नदियों और जलमार्गों की निगरानी के लिए एक आधुनिक, प्रौद्योगिकी-आधारित और वैज्ञानिक प्रणाली स्थापित करेंगे.

13. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में राज्य की ओर से अतिरिक्त 3,000 रुपये जोड़ेंगे और किसानों को सालाना 9,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे.

14. महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए ₹3000 प्रति माह की घोषणा. राज्य में पुलिस बल और सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण. 75 लाख 'लखपति दीदियों' का सृजन करके महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना. प्रत्येक मंडल में कम से कम एक महिला पुलिस स्टेशन होगा और प्रत्येक पुलिस स्टेशन में एक हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी.

15. सरकारी बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद दी जाएगी.

क्या था ममता बनर्जी के मेनिफेस्टो में खास?

ममता बनर्जी के मेनिफेस्टो में सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे और SC/ST वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,700 रुपये मिलेंगे. जो युवा बेरोजगार हैं, उन्हें पॉकेट मनी के तौर पर हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे.

विधानसभा चुनाव 2026
अगला लेख