Begin typing your search...

IPL 2026: 3,00,00,000 रुपये का 1 RCB प्लेयर, 33,00,00,000 करोड़ रुपये के 6 CSK खिलाड़ियों पर कैसे पड़ा भारी?

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टिम डेविड को 3 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था. अब 3 करोड़ी टिम डेविड ने सीएसके के 33 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत वाले 6 गेंदबाजों को जमकर धोया.

Tim David
X

सीएसके के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद टिम डेविड

( Image Source:  X/ @CricketCentrl )

IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की अब टेंशन बढ़ने लगी हैं. लगातार 3 मैच हारने के बाद अब सीएसके की रणनीति और खिलाड़ियों पर सवाल उठने लगे हैं. आरसीबी के खिलाफ सीएसके को टूर्नामेंट की तीसरी हार झेलनी पड़ी. इस मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने सीएसके के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. खासकर टिम डेविड ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वो काबिल-ए-तारीफ रही.

अपनी पारी में टिम डेविड ने 8 गगनचुंबी छक्के लगाए. महज 21 गेंदों पर अर्धशतक लगाया. जिसके चलते आरसीबी ने 250 रन का स्कोर खड़ा किया. आरसीबी ने टिम डेविड को महज 3 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिन्होंने अब 33 करोड़ रुपये से ज्यादा के सीएसके के 6 गेंदबाजों को धोया.

3 करोड़ी टिम डेविड कैसे पड़े भारी?

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टिम डेविड को 3 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था. उससे पहले टिम मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे जहां उन्हें 8.25 करोड़ रुपये मिलते थे, लेकिन मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया था. आरसीबी में आते ही टिम डेविड का बल्ला आग उगलने लगा. आईपीएल 2025 में भी टिम डेविड ने आरसीबी के लिए 185.15 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. वहीं अंदाज अब उनका सीजन-19 में देखने को मिल रहा है.

कैसे ध्वस्त हुए 33 करोड़े से ज्यादा के 6 CSK खिलाड़ी?

आरसीबी के खिलाफ सीएसके ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. जिसमें खलील अहमद, नूर अहमद, अंशुल कांबोज, शिवम दुबे, जेमी ऑवर्टन और मैट हेनरी शामिल रहे. इन सभी गेंदबाजों की टिम डेविड ने जमकर धुनाई की. बात अगर सीएसके के इन 6 गेंदबाजों की कीमत की करें तो खलील अहमद 4.80 करोड़, मैट हेनरी 2 करोड़, अंशुल कांबोज 3.40 करोड़, नूर अहमद 10 करोड़, जेमी ऑवर्टन 1.50 करोड़ और शिवम दुबे 12 करोड़ रुपये हैं.

कुल मिलाकर इन सभी खिलाड़ियों की कीमत 33 करोड़ रुपये से ज्यादा है लेकिन 3 करोड़ के टिम डेविड इन सब पर भारी पड़े. इस मैच में खलील ने 4 ओवर में 37 रन, मैट हेनरी ने 3 ओवर में 36 रन, अंशुल कांबोज ने 4 ओवर में 52 रन, नूर अहमद ने 4 ओवर में 49 रन, जेमी ऑवर्टन ने 3 ओवर में 42 रन और शिवम दुबे ने 2 ओवर में 30 रन खर्च किए थे.

आईपीएल
अगला लेख