Karishma Tanna ने शेयर की गुड न्यूज, अगस्त 2026 में घर आएगा नन्हा मेहमान; सेलेब्स ने दी बधाई
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है. वह अगस्त 2026 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी, फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाई.
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस और रियलिटी शो की जानी-मानी चेहरे करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने अपने पति वरुण बंगेरा के साथ मिलकर अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी शुरू कर दी है. करिश्मा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर कुछ बेहद प्यारी और इमोशनल तस्वीरें शेयर करके यह अच्छी खबर पूरे देश के साथ शेयर की.
तस्वीरों में उन्होंने अपने प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, 'एक छोटा सा मैजिक, हमारा सबसे बड़ा गिफ्ट- अगस्त 2026.' इस खबर के आते ही उनके परिवार, दोस्तों, फैंस और सहकर्मियों की तरफ से बधाई मैसेज की बाढ़ आ गई है. हर कोई इस खुशी में उनके साथ शामिल हो रहा है.
पर्सनल लाइफ
करिश्मा तन्ना ने कुछ समय पहले बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की थी. अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में यह नया और बेहद खास चैप्टर शुरू होने जा रहा है. अगस्त 2026 में उनका पहला बच्चा दुनिया में आने वाला है. जिसका इंतजार पूरा परिवार और उनके लाखों फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. यह खबर सुनकर उनके सभी फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. करिश्मा तन्ना न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक सकारात्मक और मेहनती इंसान भी मानी जाती हैं। हम भी करिश्मा और वरुण को इस नई जिंदगी की शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाई और बधाई दे रहे हैं.
करिश्मा तन्ना कौन हैं?
करिश्मा तन्ना भारतीय टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म की एक बहुत पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने छोटे पर्दे पर कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं और अपनी मेहनत और एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है. वे सबसे पहले स्मृति ईरानी के निर्देशन में एकता कपूर के फेमस शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में इंदिरा विरानी की भूमिका निभाकर चर्चा में आई थीं. इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. इसके बाद उन्होंने पालखी, नागिन 3, कयामत की रात जैसी कई हिट टेलीविजन सीरीज में काम किया. टीवी के अलावा करिश्मा ने बॉलीवुड में भी एंट्री की. उन्होंने रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी के साथ फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया. बाद में उन्होंने राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' में भी काम किया. जिसमें संजय दत्त की बायोपिक दिखाई गई थी. हाल के सालों में करिश्मा वेब सीरीज में भी काफी एक्टिव रहीं. उन्होंने 'स्कूप', 'लाहौर कॉन्फिडेंशियल', 'हश हश' और कई अन्य वेब शो में दिखाई दी है.




