Kolkata Weather: अगर KKR vs PBKS मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो क्या होगा?
KKR और PBKS के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम मे खेले जाने वाले मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. लगातार दो हार के बाद KKR जीत की तलाश में है. ऐसे में यह मैच जीतना उसके लिए बेहद जरूरी है.
KKR vs PBKS मैच पर मंडराया बारिश का खतरा
KKR Vs PBKS Match Kolkata Weather Report: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए IPL 2026 की शुरुआत बेहद खराब रही है. टीम ने अभी तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा है. अब KKR का तीसरा मुकाबला अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से आज होगा. इस मैच को जीतकर कोलकाता प्वाइंट्स टेबल में अपना अंकों का खाता खोलना चाहेगी, लेकिन उससे पहले मौसम ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है.
कोलकाता में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार से मणिपुर तक बने लो-प्रेशर ट्रफ के कारण उत्तर बंगाल, असम और बांग्लादेश के रास्ते मौसम में बदलाव हुआ है, जिससे कोलकाता में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
कलबैसाखी तूफान का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 'कलबैसाखी' तूफान का अलर्ट भी जारी किया है. इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, तेज बारिश और ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. मंगलवार और बुधवार को बारिश की तीव्रता सबसे ज्यादा रहने का अनुमान है. इससे KKR के लगातार दो मुकाबले प्रभावित हो सकते हैं.
प्रैक्टिस सेशन भी रद्द
मैच से पहले दोनों टीमों का अभ्यास सत्र भी भारी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा. आउटफील्ड कवर से ढका रहा. मैदान पर पानी जमा हुआ था, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास का मौका नहीं मिला. इससे दोनों टीमों की तैयारियों पर भी असर पड़ा है.
अगर मैच धुला तो क्या होगा?
अगर बारिश जारी रही तो मैच के लिए समय सीमा तय की गई है. 10:46 तक टॉस करना जरूरी है. मैच 10:56 तक शुरू होना चाहिए और कम से कम 5-5 ओवर का मैच कराने की कोशिश करनी चाहिए. अगर अगर तय समय तक खेल शुरू नहीं हुआ तो मैच रद्द कर दिया जाएगा और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे.
पिछले साल भी बारिश बनी थी विलेन
पिछले सीजन में भी KKR और PBKS के बीच मुकाबला बारिश से प्रभावित हुआ था. उस मैच में पंजाब किंग्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे, जिसके जवाब में केकेआर की टीम ने 7 रन बनाया था कि बारिश आग गई, जिससे मैच को रद्द करना पड़ा था. अब लगातार दो हार के बाद KKR के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, लेकिन मौसम उनकी मुश्किलें और बढ़ा सकता है.




