Begin typing your search...

दिल्ली विधानसभा में गेट तोड़कर अंदर घुसी UP नंबर की ये कार किसकी? CCTV फुटेज से जांच जारी, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

दिल्ली की दिल्ली विधानसभा में सोमवार को एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई, जब उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार गेट नंबर 2 को तोड़ते हुए जबरन परिसर में घुस गई. बताया जा रहा है कि चालक ने अंदर जाकर एक गुलदस्ता रखा और तुरंत वहां से फरार हो गया. दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके.

दिल्ली विधानसभा में गेट तोड़कर अंदर घुसी UP नंबर की ये कार किसकी? CCTV फुटेज से जांच जारी, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया
X
( Image Source:  ANI )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी3 Mins Read

Updated on: 6 April 2026 3:55 PM IST

दिल्ली की सियासत के केंद्र माने जाने वाले दिल्ली विधानसभा परिसर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात कार ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए जबरन एंट्री कर ली. इस घटना ने न सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया, बल्कि विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार ने गेट को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया और कुछ देर तक परिसर में घूमने के बाद वहां से फरार हो गई. दिल्ली पुलिस इस मामले की तेजी से जांच कर रही है और अपडेट भी दे रही है.

विधानसभा अज्ञात कार घुसने पर दिल्ली पुलिस ने क्या बताया?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 'एक कार ने सुरक्षा बैरियर तोड़ते हुए दिल्ली विधानसभा परिसर में जबरन घुसने की कोशिश की. स्थिति फिलहाल सामान्य है. आगे की जानकारी जुटाई जा रही है." जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर प्लेट वाली एक कार ने गेट नंबर 2 से जबरन एंट्री की और लोहे का गेट तोड़ दिया. हैरानी की बात यह है कि ड्राइवर ने अंदर जाकर एक बुके रखा और तुरंत वहां से निकल गया.

क्या कार चालक की पहचान हो पाई है?

इस घटना को एक बड़ी सुरक्षा चूक के तौर पर देखा जा रहा है. विधानसभा जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सूत्रों के अनुसार, "सोमवार को एक बड़ी सुरक्षा चूक में एक अज्ञात कार दिल्ली विधानसभा परिसर में घुस गई. वाहन ने परिसर में प्रवेश करने से पहले मुख्य गेट को टक्कर मार दी, जिससे कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया."

क्या आगे सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव होगा?

इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं और एंट्री प्वाइंट्स की समीक्षा की जा रही है. साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल को और मजबूत किया जा सकता है. पुलिस और प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर इतनी सख्त सुरक्षा के बावजूद यह चूक कैसे हुई और आगे इसे कैसे रोका जा सकता है.

अगला लेख