Begin typing your search...

मंत्री ने सिर पर मारी पिस्तौल, मृतक DM रंधावा की पत्नी ने लालजीत भुल्लर पर क्या-क्या आरोप लगाए? VIDEO

पंजाब में एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले ने सियासी भूचाल ला दिया है.

Gagandeep Singh Randhawa Wife allegation
X

Laljit Singh Bhullar

( Image Source:  X/ @shaileshvermasp )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर3 Mins Read

Updated on: 22 March 2026 5:25 PM IST

पंजाब में एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले ने सियासी भूचाल ला दिया है. इस केस में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्त रुख अपनाते हुए पहले आरोपी कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा लिया और अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है.

इस मामले में पूर्व मंत्री के साथ-साथ उनके पिता और निजी सहायक (पीए) को भी आरोपी बनाया गया है. एफआईआर मृतक अधिकारी की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है, जिसमें उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जो इस पूरे मामले को और भी गंभीर बना देते हैं.

मृतक की पत्नी ने क्या लगाए आरोप?

शिकायत में मृतक अधिकारी की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा कि "मेरी शादी साल 2007 में गगनदीप सिंह रंधावा से हुई थी. हमारे तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का है." उन्होंने कहा कि उनके पति पंजाब राज्य गोदाम निगम में जिला मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और अमृतसर व तरनतारन जिलों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

क्या रही मुख्य वजह?

शिकायत के अनुसार, अक्टूबर 2025 में नए गोदामों के निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए थे, जिन्हें Food Corporation of India के नियमों के तहत मंजूरी मिलनी थी. आरोप है कि मंत्री लालजीत सिंह भुल्लप ने अपने पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के नाम पर टेंडर पास करवाने के लिए लगातार दबाव बनाया.

उपिंदर कौर ने आरोप लगाया कि "यदि उक्त टेंडर उसके पिता के नाम पर मंजूर नहीं हुआ तो इसका अंजाम तुम्हें और तुम्हारे बच्चों को बुरी तरह भुगतना पड़ेगा. उसे ये भी पता है कि उनके बच्चे कहां पढ़ते हैं और तुम्हारी पत्नी कहां नौकरी करती है."

गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित तौर पर दबाव के बावजूद नियमों के विरुद्ध जाकर टेंडर पास करने से इनकार कर दिया. उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और ऑनलाइन है, इसलिए किसी भी तरह की हेराफेरी संभव नहीं है. इसी वजह से टेंडर किसी अन्य पात्र को दे दिया गया.

उपिंदर कौर ने ये लगाए मुख्य आरोप

1. 13 मार्च को मंत्री ने रंधावा को अपने पैतृक घर पट्टी बुलाया

2. मंत्री के पिता और पीए ने रंधावा की पिटाई की.

3. मंत्री ने पिस्तौल निकालकर उसके सिर पर मारी.

4. जबरन वीडियो बनवाने का आरोप

अगला लेख